{"_id":"689a1c0f0a20fbc019003de5","slug":"road-concstruct-from-17-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1005-128642-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 17 करोड़ से धौलाना की 10 सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 17 करोड़ से धौलाना की 10 सड़कों का होगा निर्माण
Mon, 11 Aug 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपये से 10 मुख्य मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार किया है। जल्द ही इन्हें लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
पिछले दिनों मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में धौलाना विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर 10 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। विधायक ने बताया था कि इन सड़कों के निर्माण से 20 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इनके साथ औद्योगिक क्षेत्रों को भी फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव के बाद इनका एस्टीमेट बनवाया गया है। लगभग 17 करोड़ रुपये से इन सड़कों का निर्माण होगा। यह प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा जा रहा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इन मार्गों का होगा निर्माण
2.25 करोड़ से फगौता करनपुर मार्ग से मिल्क मार्ग, 2.25 करोड़ से कंदौला से करनपुर मार्ग, 1.20 करोड़ से डीडीजी मार्ग से कपूरपुर, 1.20 करोड़ से आनंदा मिल्क प्लांट से डूहरी मार्ग, 88 लाख से खेड़ा से सिखैड़ा मार्ग, 87 लाख से मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से बर्फ खाने होते हुए दस्तोई तक संपर्क मार्ग, 2.60 करोड़ से जादौपुर से ककराना मार्ग, 1.10 करोड़ से ग्राम नान से पिलखुवा- फगौता मार्ग तक, 2.60 करोड़ से ग्राम खैराबाद में पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर खैराबाद तक और 3.60 करोड़ से समाना जारचा मार्ग से पारपा की मंढैया तक सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा।