फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   resignation of rama medical college cms

Hapur News: रामा मेडिकल कालेज के सीएमएस का इस्तीफा

Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
resignation of rama medical college cms
हापुड़। रामा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस के बीच चल रही उठापटक के बीच गुरुवार को अस्पताल के सीएमएस चरनजीत सिंह आहलूवालिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को अहलूवालिया से ही पुलिस अधिकारियों का विवाद शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे तूल पकड़ गया।
विज्ञापन


बुधवार को बुजुर्ग महिला मरीज के पुत्र जावेद ने डायल-112 पर कॉल करके शिकायत की थी कि रामा मेडिकल कॉलेज में सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है। उसे केस समरी भी नहीं दी जा रही है। विरोध करने पर अस्पताल का स्टॉफ अभद्रता कर रहा है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि रामा मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों और डॉक्टरों ने एक दारोगा के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। इस सूचना के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल को मौके पर भेजा। मामला इतना उछला की बात सीएम तक पहुंच गई। इसके बाद एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल के अलावा देर रात कोतवाली प्रभारी प्रभाकर को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम के बाद मामला ठंडा होता प्रतीत हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर मेडिकल कालेज के सीएमएस चरनजीत सिंह आहलूवालिया के इस्तीफे की खबर आ गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। इस्तीफे के बाद से अहलूवालिया का फोन बंद है। बताया जा रहा है कि सीएमएस सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर उन पर भी काफी दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल प्रबंधन की ओर से देर रात आया आधिकारिक बयान

बुधवार देर रात प्रबंधन की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि चांदपुर निवासी मरीज जुबैदा 24 जून से अस्पताल में भर्ती है। उसका अच्छा इलाज किया गया। दो यूनिट खून और चार यूनिट प्लाज्मा और अन्य दवाएं बिल्कुल मुफ्त दी गई है। कुछ लोग झूठी खबर फैला रहे हैं कि उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। मरीज के अटेंडेंट के 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल आए। हमारे मेडिकल सुपरिटेंडेंट रिटायर्ड मेजर जनरल चरनजीत सिंह अहलूवालिया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने विनम्रता से घटना पर चर्चा की और इसे सुलझाया।




सीओ पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

मामले में सीओ पिलखुवा स्तुति सिंह पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। मामले की जांच मेरठ से की जा रही है। ऐसे में अगले फरमान को लेकर अधिकारियों की सांसें अटकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed