{"_id":"680289d17c8d5bee4d0d76c0","slug":"remand-of-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-114126-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी को सात दिन की न्यायिक रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी को सात दिन की न्यायिक रिमांड
Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भीड़ की पिटाई से घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका वीडियो कांफ्रेसिंग से हाल देखने के बाद न्यायालय ने सात दिन का न्यायिक कस्टडी रिमांड दे दिया है।
खादर क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाहने इनायतपुर निवासी श्रवण ने किसान की 10 साल की बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने श्रवण की पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, बच्ची की हालत खतरे से बाहर है, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मेरठ अस्पताल में उपचार के कारण आरोपी को न्यायलय में पेश नहीं किया जा सका। न्यायालय ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आरोपी का हाल जाना। जिसके बाद सात दिन का न्यायिक कस्टडी रिमांड दे दिया है।