{"_id":"688b9e3affa32d276c0297a0","slug":"rape-from-a-girl-in-land-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128142-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
Thu, 31 Jul 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ युवक ने ज्वार के खेत में दुष्कर्म किया। घटना दो माह पुरानी बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने गांव के ही फैजान के खिलाफ दुष्कर्म और पॉ़क्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों के अनुसार किशोरी पास के गांव में खेत पर पिता को खाना देने गई थी। वापस लौटते समय गांव निवासी फैजान उसे जबरन पकड़कर ज्वार के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। लेकिन घटना के बाद परिवार भयभीत था और बदनामी के डर से चुप रहा। हाल ही में आरोपी द्वारा फिर से धमकाने पर परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।