फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pushpul and Shaheed Express could not start operation

Hapur News: पुष्पुल और शहीद एक्सप्रेस का नहीं शुरू हो सका संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pushpul and Shaheed Express could not start operation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कोरोना काल के दौरान दिल्ली मुरादाबाद लाइन पर बंद किया गया पुष्पुल व शहीद एक्सप्रेस का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। दिल्ली की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों को अन्य ट्रेनों के लेट होने से इन ट्रेनों का सहारा मिल जाता था लेकिन, दोनों ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों के परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

हापुड़ रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों की संख्या में शहर व आसपास के क्षेत्र से लोग नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद नौकरी व पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। लेकिन आए दिन सुबह के समय शटल व मेमू ट्रेन अधिकतर घंटों की देरी से आती है। ऐसे में अन्य ट्रेनों में यात्रियों का भार बढ़ जाने से भीड़ के बीच परेशानियों का सामना करते हुए सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


दैनिक रेल यात्रियों ने इस समस्या से सांसद राजेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया था और संपर्क क्रांति, राजधानी एक्सप्रेस, सुहैलदेव, श्रमीजीवी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग उठाई, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। अब रेल यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से कोरोना काल के समय बंद की गई दिल्ली मुरादाबाद के बीच चलने वाली पुष्पुल एक्सप्रेस व जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस का संचालन बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक यात्री वेदप्रकाश सिंघल, सचिन कंसल, भारत शर्मा, इमरान खान आदि ने बताया कि शटल और मेमू ट्रेन के लेट हो जाने से शहीद व पुष्पुल ट्रेन में सफर कर अपने गंतव्य को समय से पहुंच जाते थे। अगर दोनों ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा तो यात्रियों को राहत मिलेगी।


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का निर्णय रेलवे मुख्यालय से लिया जाता है। यात्रियों की मांग और समस्या के बारे में रेलवे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed