{"_id":"585bf21e4f1c1b1864e3b86a","slug":"preparations-for-christmas-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
शहर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की रौनक बिखरने लगी है। ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व की तैयारियों में जोरशोर से जुट गए हैं। इसके लिए गिफ्ट गैलरी संचालकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे खास पर्व क्रिसमस है। इस पर्व को मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोग कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। क्रिसमस की तैयारियों में शहर की गिफ्ट गैलरियों से लेकर बाजार भी आकर्षक आइटमों से सज गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों में घर सजाने के आइटमों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। गोल मार्केट में गिफ्ट गैलरी के संचालक विक्की सरीन ने बताया कि क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बाजार में क्रिसमस के लिए खास गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन