{"_id":"654bbfc93e0f29271201be26","slug":"pollution-goes-high-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4720-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हवा की सेहत खराब, 370 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हवा की सेहत खराब, 370 पहुंचा एक्यूआई
Wed, 08 Nov 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में प्रदूषण की स्थिति खराब होती जा रही है। बुधवार को भी धुंध और प्रदूषण के कारण आंखों में जलन का अहसास हुआ। बुधवार को शहर में प्रदूषण का स्तर 370 दर्ज किया गया। हालात को देखते हुए परेशान अभिभावकों ने बच्चों के स्कूलों में अवकाश की मांग उठाई है।
मंगलवार को एक दिन पहले ही प्रदूषण करीब सौ अंक घट गया था, जबकि बुधवार को एक बार फिर सौ अंक बढ़कर यह 370 तक पहुंच गया। उम्मीद की जा रही थी दिवाली तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन प्रदूषण की स्थिति और बुरी रहेगी। दिवाली से पहले वातावरण में छाई धुंध को देखते हुए इस बार दीपावली के बाद शहर के हालात काफी गंभीर हो सकते हैं। आतिशबाजी हुई तो प्रदूषण कई गुना तक बढ़ जाएगा। वहीं अभिभावकों का कहना है कि प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। लेकिन हापुड़ में छुट्टी नहीं की गई है। अभिभावकों की मांग है कि छोटी कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी घोषित की जाएं।
आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत
प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही लोगों को समस्याएं होने लगी हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन हो रही है और बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई है। जैसे जैसे धुंध बढ़ेगी, लोगों को यह दिक्कतें और बढ़नी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
स्थिति पर लगातार नजर--
प्रदूषण की स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए है। एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदूषण से बचाव के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।-संदीप कुमार, एडीएम।

स्थिति पर लगातार नजर