फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pollution aqi decrease

Hapur News: तीन दिन बाद कम हुआ वायु प्रदूषण, सांस के मरीजों को राहत

Sun, 20 Oct 2024 09:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 20 Oct 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
pollution aqi decrease
हापुड़। तीन दिन बाद जिले में वायु प्रदूषण कम हुआ है। इससे सांस के मरीजों को कुछ राहत मिली है। रविवार को अधिकतम एक्यूआई 199 दर्ज हुआ है। जबकि, शनिवार को एक्यूआई 239 पर पहुंच गया था। इधर, जिले में बढ़ रहे पराली जलाने के मामलों से जिला प्रशासन चिंता में है। अब तक पांच मामले पकड़े गए हैं। इन पर 25-25 हजार के जुर्माने लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दशहरे के बाद से जिले में वायु प्रदूषण बढ़ा है। आतिशबाजी, वाहनों का अधिक संचालन और तापमान में लगातार बदलाव इसका मुख्य कारण है। प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ी है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, जनपद में ग्रैप के प्रथम चरण को पहले ही लागू किया जा चुका है। जिसके बाद भी पराली और कूड़ा जलाने के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन




रविवार को जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति --

समय

एक्यूआई
सुबह छह बजे
199

सात बजे

198

आठ बजे

196

नौ बजे

193

दस बजे

184

11 बजे

186

दोपहर 12 बजे
183

एक बजे

181

दो बजे

180

तीन बजे

180

शाम चार बजे
180

नोट - आंकड़ें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिए गए हैं। यह एक्यूआई आनंद विहार में लगी मशीन पर दर्ज हुआ है।


कोट -

पराली जलाने पर पांच मामलों में कार्रवाई कर चुके हैं। लोगों से अपील की गई है कि ग्रैप के नियमों का पालन करें। लोग प्रदूषण न फैलाएं, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed