{"_id":"6658a3b69ea282c497086c53","slug":"police-dint-arrest-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-107153-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान को गोली मारने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
Thu, 30 May 2024 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 May 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा के जंगल में खेत से घर लौट रहे किसान को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। वहीं घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक पीडि़त किसान पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि घटना का सही अनावरण करने के लिए पुलिस ने घटना स्थल समेत आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
गांव भैना निवासी संजीव कुमार बुधवार की शाम को गांव के ही रहने वाले मुकेश कुमार के साथ अपने खेत पर घूमने के लिए गया था। वहां पर खेतीबाड़ी का कार्य देखने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। जिन्होंने पीछे से आकर संजीव पर गोली चला दी। कमर में गोली लगने से संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसके साथ मौजूद मुकेश बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी किसान पर हमला करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घटना में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इसके बावजूद घटना स्थल से लेकर आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।