फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two thief

Hapur News: पुलिस ने किया दो चोरी का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 13 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
police arrest two thief
टांडा में बनकर तैयार सद्भाव मंडप। संवाद
अंबेडकरनगर। टांडा नगर में बनकर तैयार सद्भाव मंडप कमजोर वर्गों के वैवाहिक व अन्य आयोजनों की खुशियां बढ़ाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा लगभग ढाई करोड़ की लागत से यह मंडप बनाकर तैयार कर दिया गया है। जल्द ही इसे नगर परिषद को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां भी विवाह की शहनाई गूंजेगी।
विज्ञापन

वैवाहिक आयोजनों को लेकर सबसे बड़ी समस्या आयोजन स्थल को लेकर होती है। साधन संपन्न लोग तो बड़े बड़े होटल व मैरिज लॉन कर लेते हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र में रहने वाले कम आय वर्ग के लोगों के लिए इसका प्रबंध करना ज्यादा कठिन हो जाता है। न्यूनतम 80 हजार रुपये लेकर पौने दो लाख रुपये तक लॉन व होटल के नाम पर ले लिया जाते हैं। कमजोर आय वर्ग के लोगों को इसी आर्थिक संकट से बचाने के लिए अल्पसंख्यक विभाग ने टांडा नगर में सद्भाव मंडप के निर्माण को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

नगर के मीरानपुरा मोहल्ले में भूमि चिह्नित कर इसका निर्माण शुरू हुआ। अब दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से यह मंडप बनकर तैयार है। इसे जल्द ही नगर परिषद को हैंडओवर करने की तैयारी है। इसके बाद यहां विवाह व अन्य आयोजन सुविधाजनक ढंग से होने लगेंगे। फिलहाल कोई दर तय नहीं है लेकिन माना जा रहा कि अत्यंत सस्ते दर पर यह सुविधा यहां मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलेंगी यह सुविधाएं
सद्भाव मंडप में वैवाहिक आयोजनों के लिए बड़े हाॅल की सुविधा मिलेगी। जयमाल स्टेज बनाने के साथ ही पार्किंग की सुविधा की गई है। ठहरने के लिए कक्ष निर्माण के साथ ही पानी की टंकी स्थापित करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगा। रसोई घर व स्नान घर का भी निर्माण कराया गया है।



भवन जल्द होगा हैंडओवर
सद्भाव मंडप बनकर तैयार है। इसके हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसे टांडा नगर परिषद को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न प्रकार के आयोजनों का यहां पर स्थानीय लोग लाभ उठा सकेंगे। - छोटेलाल, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed