फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest two accused

Hapur News: लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 08 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
हापुड़। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से छह मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, लेपटॉप, 2500 रुपये व एक कार बरामद की है। आरोपी दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों के कई लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी शिवकुमार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 3550 रुपये ठगे लिए थे। धौलाना पुलिस व साइबर सैल टीम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात का खुलासा करने के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में दबिश देकर रेहिणी-2 अवंतिका निवासी कैलाश और हरीश को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो अखबारों में विज्ञापन देकर जरूरतमंदों को लोन देने के लिए फंसाते थे। इसके बाद लोगों से उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य निजी जानकारी पता करते और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से 3500 रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लेते थे। इसके बाद लोन स्वीकृत होने का फर्जी लेटर तैयार कर व्हाट्सएप के जरिए भेज देते थे। इसके बाद भी लोन के इंश्योरेंस का कवर देने के नाम पर 15000 रुपये लोगों ने खाते में डलवा लेते थे। एसपी ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed