{"_id":"64b57241071008b8060167a4","slug":"police-arrest-rape-accused-hapur-news-c-306-1-gha1001-292-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Jul 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार उसकी 15 साल की बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव मुरादपुर पुर्शी निवासी विकास शर्मा से हो गई। जो 18 जनवरी को अपने साथी रोहित फौजी के साथ बेटी के स्कूल के पास पहुंचा। जहां से दोनों आरोपी बहका-फुसला कर उसकी बेटी को अपने साथ सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले गए। जहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद विकास ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर विकास ने कई बार उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी बेटी के अश्लील फोटो डाल दी। वहीं उसके पति को भी फोटो भेज दी। संजय पांडे ने बताया कि विकास और रोहित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने गांव मुरादपुर पुर्शी में दबिश देकर मुख्य आरोपी विकास को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।