फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police arrest murderer of raju

Hapur News: राजू हत्याकांड में शामिल आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 01 Jul 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 01 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
police arrest murderer of raju
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चचोई में 13 जून को राजू की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गांव चचोई के राजू का 13 जून की शाम अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में शव पड़ा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से राजू का गांव के सुशील की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब दो माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और महिला उसके साथ रह रही थी। इसी बात से लेकर सुशील नाराज था और उसने उसकी हत्या की योजना बना डाली। उसने अपने साथ दो लोगों को और मिला मिला लिया। राजू के गांव के ही टिंकू की पत्नी हेमलता पर 3.80 लाख रुपये उधार थे। इन लोगों ने हेमलता के माध्यम से राजू को जंगल में बुलाया था और वहां उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में सुशील के अलावा राजू उर्फ राजीव, आकाश, भूरा उर्फ राजकुमार, महेश और विवेक भी मौजूद थे। पुलिस पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुका। हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी महेश की काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने सुबह उसे गांव चचोई मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed