{"_id":"64d27a1fa2a8fe0c5c03f2b6","slug":"police-arrest-bike-thief-hapur-news-c-306-1-gha1001-736-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Tue, 08 Aug 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर चोरी की बाइक चला रहे युवक को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ और निशानदेही के बाइक चोर गिरोह के अन्य दो युवकों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस मेरठ रोड पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से गश्त कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर संदिग्ध युवक के आने की सूचना मिली। जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई और वाहन चेकिंग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस की चेकिंग को देख वापस जाने लगा। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और पकड़ लिया। चालक से बाइक के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस बाइक समेत युवक को कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपू उर्फ दिनेश वर्मा निवासी अमरपुर थाना किठौर जनपद मेरठ बताया। वहीं आरोपी ने बताया कि उसके साथ गिरोह बनाकर सागर निवासी मुंडाली जनपद मेरठ और सोनू निवासी गांव जनूपुरा गढ़ भी बाइक चोरी करते हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन और बाइक बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने कबूलते हुए बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के फार्म हाउस, बारात घर और कोचिंग सेंटरों से बाइक चोरी करते हैं और उनके पार्ट्स निकालकर बेचते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों पर बरामद हुई चोरी की बाइकों के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।