फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   people make road with own budjet

Hapur News: जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो खुद कराया सड़क का निर्माण

Sat, 09 Dec 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Dec 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
people make road with own budjet
हापुड़। जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाकर थक चुके जय विहार के लोगों ने अब एक नई नजीर पेश की है। मोहल्ले को लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर खुद ही सड़क का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। करीब डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनवाने के लिए मिट्टी का भराव शुरू करा दिया गया है। जल्दी ही सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

असौड़ा गांव स्टेशन रोड स्थित जय विहार के लोग काफी समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़क पर मिट्टी भराव और खड़ंजा का निर्माण कराया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर के हिस्से में यह काम होगा। इसमें कुछ पुरानी ईंट जो उखाड़ी गई हैं, उन्हें भी लगाया जाएगा। ऐसे में करीब तीन लाख रुपये के खर्चे का अनुमान है। लोगों से करीब सवा लाख रुपया एकत्र कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोट-

ग्राम प्रधान आयशा मुर्तजा ने बताया कि लोग समस्या को लेकर उनसे मिले थे। कार्य योजना में सड़क को सम्मलित किया गया है। बजट पास होते ही निमार्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट -
एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि ब्लॉक की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
फोटो-
अरविंद कुमार ने बताया कि यहां लोगों को रहते हुए कई वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन सड़क, नाली व पानी की निकासी की समस्या जस की तस है। रात को रास्ते पर चलना दूभर हो गया है। कई बुजुर्ग व बच्चे तो यहां गिर चोटिल हुए हैं।

फोटो-

गौरव कुमार ने बताया कि कई वर्षों से यहां कच्चा रास्ता है। बरसात के बाद यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। लेकिन आज तक इसकी तरफ किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।


फोटो-

अरुण त्यागी ने बताया कि यहां व्याप्त समस्याओं को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन सभी ने केवल लोगों की अनदेखी करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed