फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pension paper missing in bsa office

Hapur News: पेंशन अभिलेख गुम होने का लगाया आरोप

Sat, 22 Jun 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
pension paper missing in bsa office
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध एक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक की पेंशन पत्रावली विभागीय कार्यालय से गुम होने संबंधी शिकायती पत्र किसी ने वायरल कर दिया। मामला रिकॉर्ड गायब होने से जुड़ा था, बीएसए ने तत्काल शिक्षक को कार्यालय बुलाया, लेकिन शिक्षक ने ऐसी कोई शिकायत ही नहीं की। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विभाग में इन दिनों शिकायतों का दौर चल रहा है, मार्च में ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षक के नाम से किसी ने शिकायती पत्र वायरल कर दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि विभागीय कार्यालय से उसके पेंशन अभिलेख गायब कर दिए गए हैं। इस पत्र को लेकर बीएसए से जानकारी की तो अफरातफरी मच गई। बीएसए ने शिक्षक को कार्यालय बुलाया। जिसमें शिक्षक ने कहा कि उसने कोई शिकायत ही नहीं की है। पटल के कर्मचारियों को भी तलब किया। बात में पता चला कि किसी ने शरारत कर, ऐसा पत्र वायरल किया है। क्योंकि जिस शिक्षक का नाम था, उसने बताया कि उसके दस्तावेज गुम नहीं हुए हैं। लेकिन पत्र में विभाग से जुड़ी कई अन्य गोपनीय बातें भी लिखी थी, जो विभाग का ही कोई कर्मचारी जानता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बताया कि कार्यालय से कोई अभिलेख गायब नहीं हो सकता, इसकी पूरी सुरक्षा रहती है। शिक्षक के नाम से किसी ने गलत शिकायत की है, जो शिक्षक ने स्वीकारा भी है। यह विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed