{"_id":"6af1919debe478623102852b","slug":"fire-breaks-out-at-a-plywood-factory-in-hapur-fire-brigade-brings-it-under-control-in-time-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; हजारों रुपये का नुकसान
Mon, 09 Nov 2026 02:57 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:57 PM IST
सार
यूपी के हापुड़ में प्लाइवुड फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी के बाहर रखी लकड़ी जलकर राख हो गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
hapur fire
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव सिखेड़ा स्थित श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हापुड़ निवासी दीपांशु गोयल की गांव सिखेड़ा में श्याम प्लाइवुड फैक्ट्री है। रविवार देर रात फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान छोड़े गए रॉकेट के कारण आग लगी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र गढ़ से दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचने पर फैक्ट्री के एक कोने में रखी लकड़ी जलती मिली। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया।

Trending Videos
प्रभारी अग्निशमन केंद्र रोहदाश सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, आग से फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी जली है, जिससे हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फैक्ट्री के अंदर आग फैलने से रोक ली गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।