{"_id":"69710bbbdd06e8c3cb05a76d","slug":"old-lady-died-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136026-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मारपीट में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मारपीट में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 21 Jan 2026 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तगासराय में शनिवार देर शाम दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद मारपीट में घायल वृद्धा की बुधवार देर शाम मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रात करीब दस बजे मेरठ से शव को लाते समय परिजनों ने मेरठ रोड तिराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार, तगासराय निवासी सरोज उर्फ सत्तो ने युवती का रिश्ता मोहल्ले के ही युवक से कराया था, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन के कारण रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद युवती उस युवक से लगातार फोन पर संपर्क में थी और शनिवार को वह उस युवक के साथ फरार हो गई। इसके बाद युवती पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर सरोज के साथ मारपीट की थी, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
गंंभीर हालत को देखते हुए नगर के अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की शाम सरोज ने दम तोड़ दिया। देर रात परिजन शव को लेकर मेरठ रोड तिराहा पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाने का प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी थी। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि प्रकरण में शिकायत के बाद अब जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।