{"_id":"56ead2694f1c1bc3158b46b3","slug":"nrhm-workers-postpone-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर तीन दिन से चल रही एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। शासन से चार मांगों के निस्तारण का आश्वासन मिल चुका है।
विज्ञापन
कर्मियों के काम पर लौटने से मरीजों ने राहत की सांस ली। हालांकि कर्मचारियों को कहना है कि यदि मांगे पूरी न हुईं तो हड़ताल फिर से शुरू होगी।
बता दें कि एनआरएच कर्मी बीते तीन दिन से रिजवी कमेटी की संस्तुति के अनुसार ग्रेड-पे पद के अनुरूप पे-बैंड का निर्धारण करने, उनके नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू हो, कर्मियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मानव संसाधन नीति निर्धारित की जाए, एनएचएम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म किया जाए समेत अनेक मांगों के निस्तारण की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष डा.नेक सिंह ने बताया कि संघ के उच्चाधिकारियों ने शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है, शासन ने एचआर पॉलिसी, सामान कार्य सामान वेतन, भर्ती में ठेकेदारी पर रोक, हड़ताल में शामिल कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई न करने का आश्वासन मिल चुका है।
विज्ञापन
उच्च पदाधिकारियों ने फिलहाल हड़ताल को स्थगित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि शासन से फिलहाल आश्वासन मिला है, इस संबंध में कोई जीओ जारी नहीं किया जा सका है। दो दिन के अंदर यदि इन मांगों के निस्तारण का शासनादेश नहीं मिला तो वे पुन: हड़ताल करेंगे।