Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ekadashi

Hapur News: अबूझ साये पर आज गूंजेंगी शहनाइयां, एक दिन में करीब 400 शादियों का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
ekadashi
हापुड़ में शुक्रवार को शादी के लिए सजता मंडप। संवाद
हापुड़। चार माह के चातुर्मास के समापन के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त पर शुक्रवार 20 नवंबर को जिले में शादियों की धूम रहेगी। अनुमान है कि जिले में एक ही दिन में करीब 400 शादियां होंगी।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस में विवाह समारोहों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकांश प्रमुख आयोजन स्थल कई महीने पहले ही बुक हो चुके हैं। गंगा मेले के चलते शुक्रवार को सड़कों पर जाम से निपटना कड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। शुक्रवार को अबूझ मुहूर्त होने के कारण बड़ी संख्या में परिवारों ने विवाह समारोह आयोजित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ मांगलिक आयोजनों की रौनक और बढ़ेगी। शुक्रवार और शनिवार को जिले के अधिकतर मंडप और मैरिज होम बुक हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। बैंक्वेट हॉल संचालक विनीत अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार के लिए काफी पहले से ही अधिकतर बैंक्वेट हॉल, बैंड बाजे आदि बुक हो चुके हैं। ऐसे में इस दिन शादियों की धूम रहने वाली है।
बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
शादी समारोहों के चलते हापुड़ के बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूल और हलवाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दूल्हा-दुल्हन के आभूषण, कपड़े, सजावट और खानपान की खरीदारी के चलते व्यापारियों को करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है।


जाम से निपटना होगा चुनौती
एक ही दिन में सैकड़ों बरात और विवाह समारोह होने से शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दबाव रहने की संभावना है। दिल्ली रोड, मेरठ रोड और गढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ सकती है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की स्थिति से निपटने की तैयारियों में जुटा है। हालांकि गंगा मेले में पुलिस प्रशासन की ड्यूटी के कारण व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed