{"_id":"679fabed66fbb5271b00e7e7","slug":"no-helmet-no-petrol-order-flouted-within-a-week-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119920-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक सप्ताह में ही उड़ीं नो हेलमेट नो पेट्रोल के फरमान की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक सप्ताह में ही उड़ीं नो हेलमेट नो पेट्रोल के फरमान की धज्जियां
विज्ञापन
हापुड़। जिले में शासन के नो हेलमेट, नो पेट्रोल के नियम की धज्जियां एक सप्ताह में ही उड़ गईं। शहर से लेकर देहात तक बिना हेलमेट के आसानी से दोपहिया वाहन चालकों को पंप के कर्मी पेट्रोल देते नजर आए। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा कम करने के शासन के सपने को ग्रहण लगता दिख रहा है।
शासन के आदेश पर जनपद में 27 जनवरी से नो हेलमेट, नो पेट्रोल का नियम लागू है, लेकिन जिले में उसका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर रविवार को भी बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया, जो इस नए नियम के खिलाफ है। पेट्रोल पंप कर्मी खुलेआम नियम तोड़ते नजर आए। हालांकि, शहर के कुछ पंपों पर नियमों का पालन किया जा रहा है। जहां कई बाइक सवारों को हेलमेट न होने पर पेट्रोल नहीं दिया गया। इस पर पंप कर्मियों की नोकझोंक भी हुई।
जिले में 36 पेट्रोल पंप पंजीकृत हैं। कुछ जगहों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल को लेकर सख्ती है, लेकिन अन्य जगहों पर इसका कोई असर नहीं है। देहात के इलाकों में खुलेआम बिना हेलमेट पेट्रोल बेचा जा रहा है, लेकिन वहां पर कोई भी रोकने-टोकने वाला नहीं है। गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बाबूगढ़, हापुड़ देहात, पिलखुवा देहात और धौलाना क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन जारी है। पंपों पर बिना हेलमेट के ही बाइक सवारों को पेट्रोल लेते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एक ही हेलमेट का कई वाहन चालक कर रहे प्रयोग
कई पेट्रोल पंपों पर एक ही हेलमेट को कई वाहन चालकों को पहनाकर नियमों का पालन करवाया जा रहा है। पेट्रोल भरने के बाद फिर से हेलमेट ले लिया जाता है और दूसरे चालक को थमा दिया जाता है। कुछ पेट्रोल पंपों पर जागरूकता को लेकर कोई कदम भी नहीं उठाया गया है।
125 से अधिक लोगों के चालान किए गए
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों के आसपास चेकिंग अभियान चलाते हुए अब तक 125 के चालान कर जुर्माना लगाया है। इसके बाद भी चालक व सह-यात्री सुधरने को तैयार नहीं हैं। अब चेकिंग अभियान को यातायात पुलिस के साथ मिलकर बढ़ाए जाने की तैयारी है।
वर्जन
चालकों की सुरक्षा को लेकर यह नया नियम बनाया गया है। परिवहन विभाग लगातार हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ जगहों पर लापरवाही अधिक हो रही है। वहां पर जुर्माने की कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा।
- रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ प्रवर्तन