{"_id":"678fceb8043b408ea20e0a9e","slug":"neurologist-exam-hapur-news-c-135-1-hpr1002-119469-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परीक्षा का डर दूर करेंगे मनोचिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परीक्षा का डर दूर करेंगे मनोचिकित्सक
Tue, 21 Jan 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बच्चे अवसाद ग्रस्त न हों, इसको लेकर हेल्प डेस्क बना दी गई हैं। मनोरोग विशेषज्ञ छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके मन की शंका को दूर करेंगे। केंद्र पर मनोचिकित्सक के अलावा कई अन्य परामर्श कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। इसको लेकर बच्चे तैयारी करने में जुटे हैं। रिजल्ट में अच्छे नंबर आएं, इसको लेकर कई बच्चे परेशान भी दिखाई दे रहे हैं। पढ़ाई के बढ़ते बोझ से छात्र-छात्राएं अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं।
छात्र-छात्राएं को अवसाद, उदासीनता व व्यवहार में उग्रता जैसी मानसिक अस्वस्थता से बचाने के लिए काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसको लेकर हेल्प डेस्क बनाकर, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं का मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ.विनीता ने बताया कि परीक्षार्थियों के मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉ.मनीष तेवतिया, मोबाइल नंबर 9411866612 और डॉ.विराज सिंह मोबाइल नंबर 8865018818 जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं, जिन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो, वह इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। सभी छात्र/छात्रा बिना किसी दबाव के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करें। बता दें कि इस वर्ष दसवीं में 14662 और 12वीं में 13862 छात्र पंजीकृत हैं।