फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Nephew accused of rape

Hapur News: भतीजे पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nephew accused of rape
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घायल कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका निकाह गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति आए दिन उसका उत्पीड़न करने लगा। समय-समय पर पति के अलावा ससुराल पक्ष के लोग भी उसके साथ मारपीट करते।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसे लेकर उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से शिकायत की। जिससे गुस्साए आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed