{"_id":"6aaed09075bde9d00c0841fc","slug":"moving-bike-catches-fire-on-highway-rider-jumps-off-to-save-his-life-hapur-news-c-135-1-hpr1006-148641-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर रामा अस्पताल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ब्रेकिंग बाइक सवार मौके से चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने खतरा भांपते हुए बाइक से छलांग लगा दी। देखते-ही-देखते बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हाईवे पर आग लगी देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
कुछ देर बाद बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी।