{"_id":"6aaed0ae928cf25b8b0a393f","slug":"resolve-betting-related-discrepancies-by-september-21-rakesh-patel-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-148660-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 सितंबर तक करा लें सट्टा संबंधित कमियों का निस्तारण : राकेश पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सितंबर तक करा लें सट्टा संबंधित कमियों का निस्तारण : राकेश पटेल
विज्ञापन
सिंभावली। गन्ना समिति परिसर में चल रहे गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में शनिवार तक 141 शिकायतें मिलीं। इनमें से 40 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और समिति सचिव ने शेष शिकायतों को समय पर निपटाने का निर्देश दिया है।
समिति सचिव राकेश पटेल ने बताया कि यह मेला किसानों को उनके गन्ने के रकबे से जुड़ी कमियां दूर करने का अवसर है। इसमें पौधा-पैड़ी और अन्य मामलों से संबंधित संशोधन भी शामिल हैं। मेला 21 सितंबर तक चलेगा। समिति से जुड़े सभी किसान इस दौरान मानक के अनुरूप संशोधन करा सकते हैं। गलत मोबाइल फोन नंबर दर्ज होने पर गन्ना पर्ची मिलने में दिक्कत होगी। बैंक खाता संख्या और आधार से संबंधित संशोधन कराना भी अनिवार्य है। मेले के समापन के बाद यहां से किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। यह मेला किसानों को अपने रिकॉर्ड सही कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। महेंद्र, दिनेश कुमार, हरवीर सिंह और सुबोध जैसे कई लोग इस दौरान उपस्थित रहे।