फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roads to be constructed and sewer lines laid in the Anand Vihar residential area.

Hapur News: आनंद विहार आवासीय क्षेत्र में सड़कों का होगा निर्माण, डाली जाएगी सीवर लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roads to be constructed and sewer lines laid in the Anand Vihar residential area.
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में आमजन की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कॉलोनी में सड़क के अलावा जगह-जगह सीवर लाइन डाली जाएंगी। साथ ही इनके संचालन, अनुरक्षण और साफ-सफाई का कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.76 करोड़ रुपये से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से 1.39 करोड़ रुपये से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में एसटीपी के लिए सीवर लाइन डालने, 76.76 लाख रुपये से सड़क संख्या-05 के किनारे से डी-ब्लॉक के सेंटर शॉपिंग प्लॉट की रिसर्फेसिंग, 29.58 लाख रुपये से सीवर लाइनों के एक वर्ष तक संचालन, अनुरक्षण, सफाई व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 69.75 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के ही ब्लॉक-सी की आंतरिक सड़कों का सुदृढीकरण, 38.72 लाख रुपये से सड़कों, नालियों, पटरियों की सफाई व कूड़ा उठाने, 29.58 लाख से सीवर लाइनों के एक वर्ष तक संचालन, अनुरक्षण, सफाई व मरम्मत का कार्य और 31.54 लाख रुपये से जलापूर्ति लाइनों का एक वर्ष तक संचालन व अनुरक्षण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में अब भवनों का निर्माण तेज हो गया है। इसलिए लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जिससे कि इनकी परेशानियां दूर हो सकें। मामले में प्राधिकरण के सचिव अमित कादियान ने बताया कि आनंद विहार में तेजी से भवनों का निर्माण हो रहा है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए मूलभूत सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed