{"_id":"6aaece44c0bc66770e0edfc4","slug":"farmers-who-arrived-at-the-sampoorna-samadhan-diwas-comprehensive-grievance-redressal-day-with-their-issues-got-into-a-heated-exchange-with-the-naib-tehsildar-hapur-news-c-135-1-hpr1005-148664-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे किसानों की नायब तहसीलदार से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंचे किसानों की नायब तहसीलदार से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
नगरपालिका सभागार में लगे समाधान दिवस में डीएम को अपनी समस्या बताती छात्रा। संवाद
हापुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में पुनः पैमाइश और शिकायत को लेकर पहुंचे किसानों व नायब तहसीलदार प्रताप सिंह के बीच जमकर नोकझोंक हुई। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और नायब तहसीलदार को मौके पर पैमाइश के आदेश दिए गए। समाधान दिवस में 55 में से आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका के सभागार कक्ष में सुबह दस बजे से संपूर्ण समाधान दिवस लगा। डीएम के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें आईं। इसके अलावा भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग व साइबर क्राइम से संबंधित प्रार्थना-पत्र और पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत व पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुईं।
इस दौरान ग्राम दस्तोई निवासी किसान अरविंद और राहुल ने नाली संख्या 654 का मौका मुआयना कराकर पुनः पैमाइश की मांग की। डीएम ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के आदेश दिए लेकिन सभागार कक्ष के बाहर गेट पर नायब तहसीलदार और किसानों के बीच पैमाइश को लेकर नोकझोंक हो गई। किसानों ने कहा कि शनिवार को नायब तहसीलदार ने पैमाइश करके नाली पर निशान लगा दिए हैं लेकिन पैमाइश सही से नहीं हुई है। इस पर किसानों ने जांच टीम को बदलने की मांग की थी। इसी बात पर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
ग्राम अकड़ौली निवासी ग्रामीण सतेंद्र, सुरजीत, पुष्पा, मंजू, हरि सिंह, कुंवरपाल, मुन्नी, वेदप्रकाश ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि निजी भूमि में 27 वर्ष पुराने आबादी के एकमात्र रास्ते को ग्राम प्रधान ने बंद करा दिया है। यह रास्ता 12 परिवारों की झोपड़ी तक जाता है। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने की मांग की। इसके अलावा आशीष सिंहल ने दिल्ली रोड पर सरस्वती इंक्लेव के बराबर में सुभाष नगर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण की मांग की।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर भी होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
डीएम कविता मीना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित योजना में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट वितरित कीं। महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां व पोषण किट प्रदान की। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार व प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी।