फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth injured in accident dies during treatment.

Hapur News: हादसे में घायल युवक ने उपचार के दाैरान तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment.
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सर्विस रोड पर 14 सितंबर की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में घायल हुए तीसरे युवक राशिद (26) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार दंपती वसीम सैफी (45) व उनकी पत्नी शाहीन (40) निवासी गांव फत्तापुर सिंभावली की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी बाइक पर सवार राशिद निवासी गढ़ी मोहल्ला चमनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फत्तापुर निवासी वसीम सैफी अपनी पत्नी शाहीन के साथ 14 सितंबर की दोपहर घर से बाइक पर पिलखुवा दवाई लेने के लिए जा रहे थे।
एनएच-09 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सर्विस रोड पर पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। दूसरी बाइक राशिद चला रहे थे। हादसे के दौरान भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दपंती की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में राशिद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सीओ मुनीश चंद्र का कहना है कि मामले में एक और मौत की जानकारी मिली है। इस संबंध में परिजनों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed