{"_id":"57e0002c4f1c1b5f13a834a9","slug":"mohammad-sahab-commenting-on-outrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद साहब पर टिप्पणी पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद साहब पर टिप्पणी पर आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाटसएप ग्रुप में सोमवार को मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एक सपा नेता पर आरोप लगाकर एसपी ऑफिस पर नारेबाजी कर शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी सपा नेता ने व्हाटसएप ग्रुप बनाया है। सोमवार को ग्रुप में शामिल वरिष्ठ सपा नेता ने एक पोस्ट डाली, जिसमें मोहम्मद साहब पर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। लोगों ने व्हाटसएप ग्रुप में पोस्ट पढ़ी तो मैसेज दूसरे ग्रुपों में भी पहुंचने लगा,
विज्ञापन
जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसी बीच टिप्पणी करने वाले सपा नेता को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप पर माफी मांगी। इसके बाद वह बुलंदशहर रोड स्थित मदरसे पहुंचे और बताया कि उनके मोबाइल पर ग्रुप में यह मैसेज चल रहा था।
विज्ञापन
बच्चे ने अंजाने में मैसेज को फारवर्ड कर दिया। इसी बीच आक्रोशित लोग एसपी कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में जामा मस्जिद के इमाम कारी आसिम वहां पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराकर एसपी से बात की।
पूरे मामले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।