फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave with ex bar president

Hapur News: पूर्व बार अध्यक्ष ने चौकी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

Fri, 10 Nov 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 10 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
misbehave with ex bar president
गढ़मुक्तेश्वर। कारों की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे पूर्व गढ़ बार अध्यक्ष ने कस्बा चौकी प्रभारी पर अभद्रता और युवक को पीटने का आरोप लगाया। साथी अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंच गए, इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बाद में अधिवक्ता और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके परिचित की कार स्याना रोड पर किसी अन्य वाहन से टकरा गई थी। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, तो वह अपने परिचित के साथ कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली में कस्बा चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की और परिचित को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी ने गलत व्यवहार किया है, सूचना पर कई साथी अधिवक्ता भी पहुंच गए और पुलिस से नोकझोंक होने लगी। कोतवाली में मौजूद एसएसआई ने मामले को शांत किया। वहीं, वाहनों की भिड़ंत के मामले में भी समझौता हो गया। इस मौके पर सचिव हिमांशु त्यागी, मोहित गुप्ता, सुहैल आलम, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि वाहन चालकों के बीच समझौता हो गया, साथ ही अधिवक्ता भी शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed