{"_id":"69500bc1f9b4bdc0be0e5eb5","slug":"men-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134775-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
Sat, 27 Dec 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव कंदौला के पास सुमित्रा फैक्टरी के पीछे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता व पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कंदौला निवासी मनीष कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक पर अपने पिता प्रेमपाल सिंह(60) को गांव खेड़ा से लेकर घर लौट रहा था। गांव कंदौला के पास सुमित्रा फैक्टरी के पीछे पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।