फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   master mind go jail

Hapur News: सात महीने जेल काट चुका है भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल का मास्टर माइंड

Tue, 18 Jul 2023 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 18 Jul 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
master mind go jail
हापुड़। बहादुरगढ़ क्षेत्र में भ्रूण लिंग परीक्षण का मास्टर माइंड मुकेश चौहान सात महीने इसी जुर्म में पहले भी जेल काट चुका है। धौलाना में पकड़े गए भ्रूण लिंग परीक्षण में भी वह शामिल था। जिस तरह गर्भवती महिला को जांच के लिए सोमवार को 9 घंटे तक गाड़ी में घुमाया गया, इससे साफ है कि जिले में पोर्टेबल मशीनों से अल्ट्रासाउंड वाले स्थानों की भरमार है। करीब छह स्थान ऐसे चिन्हित किए गए, जहां पर भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


तीन राज्यों का नेटवर्क हापुड़ से जुड़ा है, पांच महीने में छह से अधिक बार यहां हरियाणा की टीम आकर भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा कर चुकी है। जिसमें हापुड़ की टीम का भी सहयोग मिला है। सोमवार को जिस तरह भ्रूण लिंग परीक्षण का खेल हुआ, उसने अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि गर्भवती महिला (डिकॉय) को नौ घंटे तक गाड़ी में घुमाया गया। भ्रूण लिंग परीक्षण में लगे आरोपपोयं ने सपनावत, गुलावठी, भटौना, गढ़, स्याना में ऐसे संभावित स्थानों पर संपर्क साधा था। लेकिन हरी झंडी नहीं मिलने के कारण इन स्थानों पर परीक्षण नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में अंकुर नाम के व्यक्ति ने पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़की होने की बात कही थी। जबकि अंकुर के पास रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री भी नहीं है। यह भी जानकारी मिली है कि अंकुर एक एक्सरे मशीन भी चलाता है। बहरहाल, तीन मुख्य आरोपियों सहित कुछ महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


--

आठ साल से चल रहा लिंग परीक्षण का खेल

डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि हापुड़ में भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल में मुकेश चौहान मास्टर माइंड है, जो हापुड़ समेत अन्य जिलों में भी इस तरह का कार्य करने वालों के सीधे संपर्क में है। लिंग परीक्षण के मामले में सात महीने वह जेल भी काट चुका है, फिर भी इस धंधे में है। क्योंकि परीक्षण के नाम पर पूरी टीम 50 हजार रुपये तक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेयर ड्रायर पेट पर लगाकर कर दिया परीक्षण

डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि हरियाणा में हाल ही में एक परीक्षण केंद्र पर कंप्यूटर का मॉनीटर लगाया हुआ था साथ ही एक वॉशिंग मशीन लगा रखी थी। हेयर ड्रायर को पेट पर लगाकर परीक्षण किया जा रहा था। जिससे परीक्षण संभव ही नहीं है, लेकिन फिर भी लोग यहां परीक्षण कराने आ रहे थे। लोगों को जागरूक होना होगा।




बड़े स्तर पर चलेगा अभियान-

जिले में लिंग परीक्षण का खेल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़े स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। समस्त अल्ट्रासाउंड संचालकों को स्पष्ट आदेश दे दिए गए हैं।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed