अली ने अमन बनकर किया दुष्कर्म: अश्लील वीडियो बनाकर कई बार की लड़की संग दरिंदगी, धर्मांतरण का भी बनाया दवाब
पीड़िता का कहना है कि आरोपी स्कूल आने जाने के दौरान उसकी बेटी से मिलने लगा। जिसे बहका-फुसलाकर युवक नोएडा में स्थित एक कमरे पर ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक ने नोएडा ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद अमरोहा की मूल निवासी एक महिला ने सीओ को तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह काफी समय से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के साथ रहती है। करीब छह माह पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया, जिसने अपना नाम अमन बताया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी स्कूल आने जाने के दौरान उसकी बेटी से मिलने लगा। जिसे बहका-फुसलाकर युवक नोएडा में स्थित एक कमरे पर ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
महिला का कहना है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवक ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली। आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
23 जनवरी को स्कूल जाने के दौरान भी आरोपी धमकी देकर उसकी बेटी को नोएडा ले गया, जहां धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया। आरोपी की हकरतों से परेशान होकर बेटी ने उसे इस बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अली खान निवासी मीरा सराय जनपद अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करते हुए युवक की तलाश की जा रही है।