{"_id":"db871d117e5ab722f5e62d97e859d2c2","slug":"lucknow-bus-route-was-traveled-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ बस रूट का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ बस रूट का सफर हुआ महंगा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ डिपो की बसों से लखनऊ मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। टोल टैक्स बढ़ने से लखनऊ और बरेली के किराये में चार रुपये, जबकि हल्द्वानी का किराया दो रुपये बढ़ा दिया गया है।
नई दरें लागू कर दी गई हैं। ऐसे में अब यात्रियों को बढ़ा किराया देना होगा। लखनऊ मार्ग पर हापुड़ डिपो की 16 बसों का संचालन होता है। इस मार्ग पर लखनऊ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा पर टैक्स में वृद्धि कर दी गई है।
ऐसे में रोडवेज बसों पर भी टैक्स का भार बढ़ गया है। मजबूरन निगम के अफसरों ने भी इस मार्ग पर संचालित बसों के किराये में वृद्धि कर दी है।
अब यात्रियों को हल्द्वानी तक दो रुपये, लखनऊ, बरेली के चार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किराये की नई दरें ईटीएम में फिक्स कर दी गई हैं।
किराए की बढ़ी दरें ईटीएम में लोड करा दी गई हैं। अब लखनऊ मार्ग पर किराये में दो से चार रुपये तक की वृद्धि की गई है। - धीरज सिंह पवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक