फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Looted the land and the other state: Amit Shah.

एक ने देश और दूसरे ने लूटा प्रदेश: अमित शाह

Fri, 03 Feb 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Looted the land and the other state: Amit Shah.
बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। अमित शाह ने एक पर देश और दूसरे पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। कहा कि अब दोनों मिलकर यूपी को लूटने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों ही लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए लोगों को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के सभी लोन माफ होंगे। धौलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद तोमर के समर्थन में
विज्ञापन


आयोजित जनसभा में अमित शाह दोपहर बाद करीब पौने चार बजे रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर छोटे और सीमांत किसानों के लोन माफ कर दिए जाएंगे। 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। युवाओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खाने तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

       
उन्होंने कहा कि 15 साल में यूपी बहुत पिछड़ चुका है। प्रदेश में लूटपाट, हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वह राज्य अपराध मुक्त हैं। वहां के लोग कैराना की तरह दूसरे राज्य में पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होते हैं।

रोजगार के लिए वहां के लोग भटकते नहीं हैं। भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश से बेरोजगारी समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल ने आगरा में बोला था कि हम आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। बताओ जिसे यह नहीं पता कि आलू जमीन में पैदा होता है या फैक्ट्री में, वह प्रदेश का विकास क्या करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भी सीमा पर गोलीबारी होती थी और शुरूआत पाकिस्तान की सेना करती थी। तब गोलीबारी की शुरूआत पाक की सेना करती थी और अंत भी पाक की सेना ही करती थी। अब शुरूआत तो पाक की सेना करती है, लेकिन गोलीबारी का खात्मा हमारी फौज करती है।

हमारी फौज पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देती है। उन्होंने कहा कि धौलाना क्षेत्र के गन्ना किसानों का भी करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार बनते ही बकाये का भुगतान पंद्रह दिन के अंदर करा दिया जाएगा।

पूरे प्रदेश के चीनी मिलों के बकाये का भुगतान 120 दिन में कर दिया जाएगा। 11 फरवरी को लोगों को अपना एवं प्रदेश का भाग्य बदलना है, इसलिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।  उन्होंने कहा कि धौलाना विधानसभा से रमेश चंद तोमर को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं।

वाईपी सिंह का वनवास भी अप्रैल माह में समाप्त कर दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह ने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। भाजपा में थे, भाजपा में हैं और आगे भी भाजपा में ही रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद तोमर ने कहा कि भाजपा की जनता को सुशासन दे सकती है।

सभी कमल के फूल को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। जिलाध्यक्ष अशोक पाल और जिलामंत्री नरेश तोमर ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन विनय अग्रवाल ने किया।


इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया, यशपाल सिंह सिसौदिया, जितेंद्र वर्मा, महेश अग्रवाल, नरेश तोमर, निशांत सिसौदिया, रविंद्र चौहान, सत्यपाल तोमर एडवोकेट, लज्जारानी गर्ग, ललित गर्ग मोदी, डॉ विपिन जिप्पी, प्रमोद सिसौदिया, शिवकुमार टॉक और प्रवीन मित्तल मौजूद रहे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed