{"_id":"6aac1eb59e09815537020f33","slug":"load-increased-three-times-in-two-months-3-lakh-fine-imposed-without-inspection-farmers-gheraoed-the-ses-office-hapur-news-c-135-1-hpr1002-148540-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो महीने में तीन बार बढ़ा लोड, बिना जांच तीन \n\nलाख का जुर्माना, किसानों ने घेरा एसई कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो महीने में तीन बार बढ़ा लोड, बिना जांच तीन लाख का जुर्माना, किसानों ने घेरा एसई कार्यालय
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरने देते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
हापुड़। भाकियू संघर्ष के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बिजली की समस्याओं को लेकर एसई कार्यालय का घेराव किया। अधिकारियों को धरने पर बैठाकर किसानों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने गढ़ क्षेत्र में उपभोक्ताओं से जबरन वसूली का आरोप लगाया। बताया कि धरने के दौरान ही उन्होंने गढ़ एक्सईन के सीयूजी नंबर पर करीब 20 बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर काफी गहमा गहमी हुई।
भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने कहा कि मोदीनगर रोड के रहने वाले उपभोक्ता के कनेक्शन का लोड दो महीने में तीन बार बढ़ा है, जबकि पूरे घर का लोड दो किलोवाट से भी कम है लेकिन बिना स्वीकृति ही इसे बढ़ाकर पांच किलोवाट कर दिया है। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि आज तक घर पर चैकिंग करने कोई कर्मचारी नहीं आया, फिर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना लग गया।
उन्होंने बताया कि गढ़ डिवीजन क्षेत्र में हर काम का उपभोक्ताओं से पैसा लिया जाता है। यदि कोई तार भी टूट जाए तब भी पैसे देकर ही जुड़वाते हैं। धरना स्थल पर हापुड़ एक्सईन सचिन द्विवेदी पहुंचे, उन्हें कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि गढ़ एक्सईन सीयूजी नंबर तक नहीं उठाते।
विज्ञापन
धरना स्थल से ही अलग अलग किसानों के नंबरों से उन्हें फोन कराया गया। लेकिन एक भी बार कॉल रिसिव नहीं हुआ। इस पर किसान अधीक्षण अभियंता को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटा बाद अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र पहुंचे, उन्होंने किसानों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान लोधीपुर बिजलीघर के जर्जर मशीनों को बदलने पर भी सहमति बनी। प्रदर्शन करने वालों में नितीश पंडित, सोनू बेनीवाल, अंबार, जावेद, शोएब, विजय शर्मा, खालिद आदि मौजूद रहे।