{"_id":"667ee3c6b99b602d4d0e224e","slug":"leapord-seen-in-haroda-hapur-news-c-306-1-gha1001-107794-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हरौड़ा के जंगल में दिखे तेंदुए जैसे पंजों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हरौड़ा के जंगल में दिखे तेंदुए जैसे पंजों के निशान
Fri, 28 Jun 2024 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव हाजीपुर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद शुक्रवार की दोपहर गांव हरौड़ा के जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए। क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं गढ़ रेंजर ने फिशिंग कैट के निशान बताए हैं।
हरौड़ा ग्राम प्रधान दानिश ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जंगल में काम करने के लिए गए किसानों को बाग और खेतों में तेंदुए के पदचिन्ह दिखाई दिए। जिसकी सूचना किसानों ने उन्हें दी। प्रधान का कहना है कि सूचना के बाद वह अन्य ग्रामीणों को साथ जंगल में पहुंचे। जिसके बाद वन विभाग को भी इस बारे में सूचना दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि हाजीपुर, हिम्मतपुर,फरीदपुर गुसांई समेत आसपास के गांवों में करीब एक माह से लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। हर बार वन विभाग को भी सूचना दी जाती है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी केवल खानापूर्ति करके लौट जाते हैं। आज तक भी क्षेत्र के किसी गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया है। सभवत: वन विभाग चित्तौड़ा गांव की तरह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। वहीं हाजीपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद जिला प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर टीम ने जंगल में पहुंचकर घंटो कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि हरौड़ा के जंगल में मिले निशान तेंदुए के ना होकर फिशिंग कैट के हैं। इसके बावजूद भी जंगल में कांबिंग कराई जाएगी।