{"_id":"6633c2ffc66b3d4c6d028959","slug":"kidnap-attempt-of-mother-and-daughter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110163-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मां-बेटी की पिटाई कर अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मां-बेटी की पिटाई कर अपहरण का प्रयास
Thu, 02 May 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 02 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में कुछ लोगों ने महिला व उसकी पुत्री की पिटाई कर अपहरण करने का प्रयास किया। वहीं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर परिवार पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी महिला ने 27 फरवरी को वह व उसकी पुत्री रास्ते में जा रही थी। इसी बीच मोहित, रोहन, अमित, सुमित, बंटी व तेजवीर ने उसे व उसकी पुत्री को रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की और दोनों का अपहरण करने का भी प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी उसे व उसके परिवार पर तेजाब फेंक कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।