{"_id":"689b0afe2c3719e6390e0ca8","slug":"junior-engineer-of-public-works-department-arrested-while-taking-bribe-in-hapur-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में रिश्वत लेता लोक निर्माण विभाग का अवर अभियंता गिरफ्तार, ठेकेदार से 50 हजार मां रहे थे घूसखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में रिश्वत लेता लोक निर्माण विभाग का अवर अभियंता गिरफ्तार, ठेकेदार से 50 हजार मां रहे थे घूसखोर
Tue, 12 Aug 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया अवर अभियंता
- फोटो : संवाद
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना इलाके के सिमरौली में स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यालय में एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने अवर अभियंता अशोक कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। इसके बाद टीम उसे बाबूगढ़ थाने ले आई। जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान एई संजय कुमार मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। एंटी करप्शन की टीम मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, एंटी करप्शन की टीम को एक शिकायत मिली थी कि पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात एई और जेई एक ठेकेदार पर लगातार रिश्वत का दबाव बना रहे हैं जिसके बाद 50 हजार की रिश्वत की बात तय हुई।
मामले में एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया और जेई अशोक कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान ऐई संजय कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद गिरफ्तार जेई अशोक कुमार को टीम थाने लेकर पहुंची। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार हैं जिन्होंने 4.50 लाख रुपए का टेंडर का काम पूरा किया है। जून के महीने में उन्होंने काम पूरा कर दिया और अभी तक उनका 3,36,000 का भुगतान हुआ है। शेष रकम को रोका गया और ऐई और जेई ने मामले में रिश्वत मांगी।
रिश्वत का दबाव बढ़ने पर पीड़ित ठेकेदार संदीप कुमार मेरठ में एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा और टीम को मामले से अवगत कराया। इसके बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बुना और मंगलवार को एक को दबोच लिया।
एंटी करप्शन की टीम में एसएचओ योगेंद्र धामा, एसएचओ कमलेश यादव, एसएचओ दुर्गेश कुमार, एसआई जे पी यादव मौजूद रहे।