{"_id":"50529c7bdc3fd54cb6e828acde0a2e2c","slug":"jasroopnagar-power-station-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसरूपनगर बिजलीघर चालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसरूपनगर बिजलीघर चालू
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े चार गांवों के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि अब उन्हें आएदिन फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इन गांवों को जसरूपनगर में बने नए बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे गांवों को तो बेहतर आपूर्ति मिली है, वहीं ओवरलोड चल रहे मोदीनगर बिजलीघर को भी काफी राहत मिली है।
अब से पूर्व गांव जोगीपुरा, दादरी, दस्तोई, पांची को बिजली मोदीनगर रोड स्थित बिजलीघर से दी जाती थी। लेकिन इस बिजलीघर पर अधिक लोड पड़ने के कारण आएदिन फॉल्ट से ग्रामीणों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
निगम अफसरों ने ओवरलोड बिजलीघर का लोड कम करने और ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति दिलाने के उद्देश्य से जसरूपनगर में 10एमबी क्षमता के बिजलीघर का निर्माण शुरू कराया था।
फिलहाल नए बिजलीघर से जोगीपुरा, दादरी, दस्तोई, पांची को जोड़ दिया गया है। चार गांवों का लोड हटने से मोदीनगर रोड बिजलीघर पर भी ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो गई है। जल्द ही रामपुर रोड स्थित बिजलीघर को भी शुरू कराने की बात कही जा रही है।
जसरूपनगर बिजलीघर से चार गांवों को जोड़ दिया गया है। अब इन गांवों को भरपूर बिजली मिलेगी। मोदीनगर रोड बिजलीघर पर भी ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो गई है।
अवधेश कुमार, एसडीओ