फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Instructions for getting the deed of acquired land done

Hapur News: अधिग्रहण की गई जमीन का बैनामा कराने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions for getting the deed of acquired land done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही अपने क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। इसे लेकर सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। क्षेत्र में तैयार हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसमें प्रयुक्त होने वाली किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। एडीएम ने रविवार को किसानों के साथ बैठककर उन्हें अधिग्रहण की गई जमीन का बैनामा कराने के निर्देश दिए।

गांव भैना-सदरपुर के ग्राम पंचायत भवन में बैठक करते हुए एडीएम संदीप कुमार ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण मेरठ जिले के बिजौली गांव से शुरू हुआ है। यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज तक जाएगा। इस हाईवे के निर्माण के लिए सरकार काफी सजग है। 2025 तक हाईवे का निर्माण पूरा होना है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारा बनेगा। इसको लेकर किसानों की 126 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक गलियारा बनने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। विभिन्न कंपनियों के आने से अन्य रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंंने कहा कि जिन जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण में गई है, वह अपनी-अपनी भूमि का बैनामा कराएं। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, तहसीलदार सीमा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed