{"_id":"57bb1e104f1c1bc21fd4f3e4","slug":"if-your-home-is-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"... अब गरीबों का भी होगा अपना आशियाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... अब गरीबों का भी होगा अपना आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
छह लाख के मकान पर हडको देगा 2.20 लाख ब्याज की सब्सिडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गरीबों का अपने घर का सपना अब साकार हो सकेगा। सरकार ने सबके लिए आवास योजना (शहरी) के तहत छह लाख रुपये का मकान खरीदने पर गरीबों को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हडको) के सहयोग से ब्याज पर 2.20 लाख रुपये की सब्सिडी देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इससे ज्यादा कीमत पर पूरा ब्याज चुकाना होगा, जबकि कीमत कम होने पर सब्सिडी कम मिलेगी। इस प्रकार आंवटियों को महज 3.80 लाख रुपये का ही भुगतान करना होगा, वह भी किस्तों में। इस योजना को लेकर सोमवार को हडको के सहयोग से प्राधिकरण सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला में हडको के रीजनल चीफ केके चौहान ने योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के तहत छह लाख रुपये तक के ऋण पर केंद्र सरकार की ओर से 6.50 फीसदी की दर से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यशाला में ईडब्लूएस/एलआईजी श्रेणी के प्राधिकरण के आवंटियों को इस योजना के बारे में जानकारी दी गई। चौहान ने बताया कि 6 लाख रुपये का ऋण लेेने पर 2.20 लाख सब्सिडी बैंकों से मिलेगा। इस प्रकार आंवटियों को महज 3.80 लाख रुपये का ही भुगतान करना होगा, वह भी किश्तों में।
ऋण चुकाने के लिए अधिकतम समय सीमा 15 वर्ष होगी। कार्यशाला में प्राधिकरण के सचिव विश्वजीत राय, मुख्य अभियंता ए.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता, एस के नागर, भूपेंद्र सिंह समस्त सहायक अभियंता और अवर अभियंता,
हडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख केके चौहान, डीजीएम (वित्त) नरेश कुमार, डीजीएम (परियोजना) ललित सिंगला और शाखा प्रबंधक (निवास) श्रीमती अंशुमली, ज्ञानस्वरूप ठाकुर, लीड बैंक प्रबंधक मुकुंद लाल शर्मा, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल प्रबंधक विराट विभु,
वरिष्ठ प्रबंधक शाखा हापुड़ राम अवतार शर्मा तथा अनेक आवंटी भी मौजूद थे। योजना की जानकारी देने के लिए प्राधिकरण एक सितंबर से एक सप्ताह तक विशेष ऋण शिविर लगाएगा। इस दौरान आवंटियों को सलाह देने के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है।
योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्लूएस और निम्न आय वर्ग को मिलेगा। ईडब्लूएस की श्रेणी में वार्षिक आय तीन लाख रुपये होनी चाहिए, जबकि निम्न आय वर्ग में 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार आएंगे।
मिशन का उद्देश्य 30 वर्ग मीटर के कारपेट एरिया के आवास के निर्माण में मदद देना भी है। निर्मित आवासों में न्यूनतम आकार राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) में प्रदान मानकों के अनुरूप होगा।
किसी भवन के लिए छह लाख रुपये का ऋण लेने पर हडको से 2.20 लाख रुपयेे की सब्सिडी मिलेगी। जबकि बाकी 3.80 लाख रुपये 4082 रुपये प्रति माह की किश्त पर अधिकतम 15 सालों में भुगतान करना होगा।
जबकि तीन लाख रुपये के ऋण पर 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी हडको से मिलने पर 1.89 लाख रुपये 2040 रुपये प्रति माह की किश्त भुगतान करना होगा। किसी को सिर्फ एक लाख रुपये ही ऋण लेना है तो उसे 36697 रुपये सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद शेष 63302 रुपये का भुगतान 680 रुपये प्रति माह की किश्तों में करना होगा।