फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   IAS-PCS coaching center will face power cut.

आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर की कटेगी बिजली

Wed, 03 Feb 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 03 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
IAS-PCS coaching center will face power cut.
निजामपुर के आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर का जल्द ही बिजली कनेक्शन कटने वाला है। सेंटर विद्युत निगम की बड़े बकायेदारों में शामिल है। उस पर साढ़े 11 लाख रुपये बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता ने अंतिम बार कोचिंग सेंटर के प्रभारी को पत्र भेजकर जल्द बिल जमा कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि कोचिंग सेंटर पर 4.5 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बार-बार मौखिक रूप से बिजली का बिल जमा करने का अनुरोध किया जा चुका है, फिर भी बिल जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगातार अनुरोध करने के बाद भी बिल जमा नहीं होने पर अब उन्होंने अंतिम बार सेंटर के प्रभारी को पत्र भेजकर बिल जमा कराने का अनुरोध किया है। अगर जल्द बिजली बिल जमा नहीं हुआ तो वह कनेक्शन काट देंगे। उन्होंने कहा कि शासन बकाया वसूली को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त निर्देश हैं कि जो बकाये बिल को जमा नहीं करते हैं, तत्काल उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। यह कोचिंग सेंटर का कनेक्शन है। इस कारण बार-बार मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत करा बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed