{"_id":"672cebc427645b6ec5098165","slug":"husband-give-teen-tallak-hapur-news-c-306-1-gha1001-110582-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
Thu, 07 Nov 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने चार बेटी होने पर घर से निकाल दिया। विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह जनपद अमरोहा के गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने बताया कि बेटी तीन बच्चियों की मां है। उसने चौथी बेटी को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गर्भवती होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी का जबरन गर्भपात करा दिया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीडऩ और अधिक बढ़ गया। इसकी शिकायत करने पर दामाद ने बेटी को तलाक दे दिया और वहीं बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी न्यायालय से कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी।