फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
hpr
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी व्यक्ति ने गढ़ क्षेत्र निवासी लोगों पर व्यवसायिक प्लॉट बेचने का झांसा देकर उनसे 27 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तम नगर के रहने वाले नीरू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि दिसंबर 2025 में गढ़ नगर निवासी दो लोगों ने स्याना मार्ग पर उन्हें एक व्यवसायिक प्लॉट दिखाया। प्लॉट पंसद आने पर उन्होंने एक लाख रुपये प्रति वर्ग गज की दर से सौदा तय कर लिया। उन्होंने प्लॉट मालिक को साढ़े तीन लाख रुपये ब्याने के तौर पर दे दिए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उन्होंने पांच लाख रुपये ऑनलाइन विक्रेता के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। वहीं, साढ़े 11 लाख रुपये नकद भी दे दिए। उसी दिन नोटरी प्रमाणित ब्याना रसीद लिखाई, जिसमें बैनामा करने का चार माह का समय निर्धारित किया गया। ब्याना रसीद लिखवाने के एक माह बाद उन्होंने विक्रेता को सात लाख रुपये और दे दिए। चार माह की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने प्लॉट मालिक से बैनामा कराने को कहा, तो उसने बहानेबाजी करना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्हें पता चला कि आरोपी ने वह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर पहुंच गए और उनकी रकम लौटाने के लिए कहा। जहां पर आरोपी, उसके बेटे और दो अज्ञात लोगों ने अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, पिटाई कर दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed