फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hospital running without registration sealed

Hapur News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hospital running without registration sealed
गढ़ नगर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। नक्का कुआं रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम को आखिरकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया है। इस दौरान मौके पर कोई भी रोगी नहीं मिला। शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश टीम के साथ नक्का कुआं रोड पर स्थित अस्पताल पर पहुंचे। जहां की गई जांच में पता चला कि संचालकों द्वारा अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया गया है। बिना पंजीकरण ही मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि कौन चिकित्सक उपचार करता है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि अस्पताल संचालक को तीन दिन का समय दिया गया था। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे निजी अस्पताल चल रहे हैं, जो अब अधिकारियों नजर में हैं। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed