{"_id":"59551fde4f1c1b60598b4933","slug":"health-department-team-returned-by-formality","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकता कर लौट आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकता कर लौट आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर रोड के चंद्रलोक कालोनी में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के मामले में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित परिजनों के स्वास्थ्य की जांच किए बगैर लौट आई। परिजनों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि वाला कागज अब भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी संबंधित अस्पताल से जानकारी जुटाने में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चंद्रलोक कालोनी निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए मृतका के आवास पर पहुंची थी।
विज्ञापन
लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य की जांच किए बगैर ही वापस लौट आयी थी, परिजनों ने टीम पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि का कागज निकाल लेने का भी आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी टीम मृतका के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन
लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य की जांच किए बगैर ही वापस लौट आयी। स्वास्थ्य अफसरों की इस लचर कार्यप्रणाली से मोहल्ले के लोगों में भय व्याप्त है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसर संबंधित अस्पताल से जानकारी जुटाने में लग गए हैं।
एसीएमओ डा.वेद प्रकाश का कहना है कि दूसरे दिन भी टीम को जानकारी करने के लिए भेजा गया था। जिन अस्पतालों में मृतका भर्ती रही थी, उनसे जानकारी जुटायी जा रही है।