{"_id":"5ff0b5f18ebc3e3b9121d517","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd211272488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने परᅠ बाईकᅠसवार की मौत ,साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने परᅠ बाईकᅠसवार की मौत ,साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
धौलाना। यूपीएसआईडीसी स्थित पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गाजियाबाद के कवि नगर में महागुन अपार्टमेंट के आवास संख्या 714 में रहने वाले निजामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में संचालित एक कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत था। सुबह बाइक पर सवार होकर वह अपने साथी सरताज के साथ गाजियाबाद से औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी जा रहा था। जैसे ही वह पुलिस चौकी के पास पहुंचा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि सरताज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।