फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रजवाहे में तैराता मिला लापता मासूम का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
रजवाहे में तैराता मिला लापता मासूम का शव
विज्ञापन

धौलाना। बीघेपुर गांव में बीती देर शाम लापता हुए ढाई वर्षीय तुषार का शव बृहस्पतिवार को रजवाहे में तैरता मिला। मासूम का शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बीकापुर में बीती रात बीती देर शाम मोहन गिरी का ढाई वर्षीय पुत्र तुषार गिरी अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने तुषार को ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर परिजनों ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को गांव में एक बारात भी आई थी। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने बारात में शामिल होने आए लोगों से भी पूछताछ की थी, लेकिन इसके बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल सका था। इस दौरान गांव पहुंचे क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक ने डाग स्कावड टीम के साथ घंटों मासूम की खोजबीन में की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सुबह क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी निरीक्षक दोबारा गांव पहुंचे। इस दौरान मासूम का शव रजवाहे में तैरता मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मासूम के खेलते समय रजवाहे में गिरने का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed