{"_id":"5f6f81c38ebc3e9bc03f4923","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd206094995","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीओ की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, चार गिरफ्तार
पिलखुवा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनजीओ की आड़ में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली गिरोह की एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पांच किलो गांजा, एक कार और बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हापुड़ संजीव सुमन के निर्देश पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान कस्बा चौकी प्रभारी सुमित तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि एनजीओ की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य गांजा लेकर आ रहे हैं। चौकी प्रभारी ने अधीनस्थों के साथ अतरौली रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार व बाइक सवार हरियाणा के फरीदाबाद के थाना नीम के सेक्टर 78 निवासी सनी, प्रशांत, प्रियंका तथा गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी धर्मेश तोमर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
पुलिस ने महिला समेत चार तस्करों के कब्जे से लगभग पांच किलो गांजा, एक कार व बाइक बरामद की हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ की तस्करी करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह महिला अपने साथ इसलिए रखते है जिससे पुलिस चेकिंग न करें। अगर कभी पुलिस चेकिंग करने भी लगे तो एनजीओ चलाने की बात कहकर आराम से निकल जाते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार दोनों साथियों की तलाश में पुलिस टीम को भेजा है।